उत्तराखंड कि राजधानी देहरादून मे जिला अदालत मे वकीलों कि चैम्बर कि लड़ाई अब और ज्यादा तेज हो गई है बार काउंसलिंग उत्तराखंड कि पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग ने आज वकीलों कि हड़ताल मे साफ एलान किया है कि हमें हर हाल मे चैम्बर चाहिए अगर चैम्बर नहीं मिलेंगे तो हम वकालत नहीं करेंगे और ना ही किसी को वकालत करने देंगे। चैम्बर लेंगे या काम छोड़ देंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि बार के चुनाव भी नहीं होने देंगे। वकीलों कि उपेक्षा हो रही है और कुछ अधिवक्ता सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए सियासत कर रहे है। आज धरने को 27 दिन हो चुके है लेकिन सरकार इतनी तानाशाह हो चुकी है कि वकीलों कि कोई सुध नहीं ले रही है। सरकार अगर वकीलों के बारे मे नहीं सोच रही है तो न्यायपालिका को अधिवक्ताओ के बारे सोचना चाहिए।

ये वही वकील है जिन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के लिए अपनी जाने दी। आज अपने अस्तित्व कि लड़ाई के लिए वकील सड़क पर है लेकिन राजधानी मे ये सब होने के बावजूद सरकार आँखे बंद किये बैठी है। किसी भी हालत मे वकील पीछे नहीं हटेंगे चैम्बर लेंगे या ये काम करना ही छोड़ देंगे।
