राजधानी देहरादून के BFIT कॉलेज के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 2025 में देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु अरिंदम चौधरी ने शिरकत की। इस दौरान मोटिवेशनल गुरु अरिंदम चौधरी ने तमाम छात्र छात्राओं और बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपनी प्रोफेशनल लाइफ़ में वो करना चाहिए जिसकी चाह हो …

इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए मोटिवेशनल स्पीकर ने ऐसे तमाम पेरेंट्स को भी नसीहत दी है जो अपने बच्चों पर प्रोफेशनल लाइफ़ बनाने के लिए अपनी मर्ज़ियां थोपते हैं। मोटिवेशनल स्पीकर अरिंदम चौधरी ने कहा कि सभी नौजवानों को अपनी पसंद के मुताबिक़ अपना प्रोफेशन चुनने की आज़ादी होनी चाहिए।
bfit कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन देश के जाने माने एजुकेशनल संस्थानों में से एक है Bfit छात्र छात्राओं के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहता हैं मोटिवेशनल स्पीकर को संस्थान में बुलाने का मकसद यही है ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ भविष्य में उनका क्या करना है इसके लिए तैयार हो सके और अपने जीवन को सार्थक कर सके।
