Spread the love

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्य पालक अधिकारी सय्यद सिराज आलम को वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्य पालक अधिकारी के दायित्व से मुक्त कर अब उनकी जगह हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का चार्ज सौंपा गया है। मोहम्मद आरिफ मूल रूप से लोकायुक्त मे अनु सचिव के पद पर कार्यरत है साथ ही उत्तराखंड हज समिति मे अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे है।

वक्फ एक्ट मे संसोधन के बाद उत्तराखंड मे भी परिस्थितिया काफी बदल गई है जिसकी वजह से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। ऐसे मे मोहम्मद आरिफ इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे इसकी सभी लोगो को उम्मीद है क्योंकि हज समिति के अधिशासी अधिकारी के रूप मे उन्होंने काफ़ी सराहनीय कार्य किये है।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad