Spread the love

देहरादून के राजपुर विधायक खजान दास ने डी बी एस चौक पर आज सिटी सेंटर क्लिनिक का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक राजपुर खजान दास के साथ-साथ बीजेपी के पदाधिकारी विशाल गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मोके पर विधायक खजान दास ने फीता काटकर सिटी सेंटर क्लिनिक का उद्घाटन किया और और इस मौक़े पर डाक्टर अनस को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस इलाके मे एक अच्छे डॉक्टर की लंबे समय से आवश्यकता थी जो कि आज सिटी सेंटर क्लीनिक के खुलने से पूरी हो गई है क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए स्थानीय लोगों को बड़े अस्पतालों की ओर भागना पड़ता था ऐसे में सिटी सेंटर क्लिनिक खुलने से डीबीएस चौक डी एल रोड और आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना होगा जिससे उनका पैसा भी बचेगा और समय भी बचेगा।

सिटी सेंटर क्लीनिक के डॉक्टर अनस बी ए एम एस डॉक्टर है और भारतीय चिकित्सा परिषद मे रजिस्टर्ड डॉक्टर है इसलिए मरीज बेहतर इलाज के लिए बिना किसी झिजक के अपना इलाज उनसे करा सकते है।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad