हरिद्वार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सज्जाद गौड़ को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया है सज्जाद गौड़ के निवास मोहल्ला पांवधोई बड़ी सड़क पर उनके जानने वालों ने बधाई दी ।

वही नव नियुक्त अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सज्जाद गौड़ ने मिठाई खिलकर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर दिल अज़ीज़ माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जो मुझपर विश्वास करते हुए मुझे जो जिम्मेदारी दी है में उसको जनता की सेवा के रूप में काम करते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी जी के विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा सज्जाद गौड़ को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाए जाने पर शहर के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है सज्जाद गौड़ भाजपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता व धामी जी के करीबी रहे हैं
