Spread the love

​​देहरादून/रुड़की: मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करने वाले रुड़की स्थित सेंट्रल गोदाम पर औचक छापेमारी की। इस दौरान गोदाम में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की जो तस्वीरें सामने आईं, उसने प्रशासन के होश उड़ा दिए।​

नौनिहालों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: डीएम​

लगातार मिल रही खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद डीएम सविन बंसल ने खुद मोर्चा संभाला। रुड़की के माडी चौक स्थित इस सेंट्रल गोदाम से पूरे गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री भेजी जाती है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि गोदाम का संचालन मानकों के विपरीत हो रहा था।​

छापेमारी की बड़ी बातें:​बाल श्रम का खुलासा:

गोदाम में निरीक्षण के दौरान बाल श्रमिक काम करते मिले। जिलाधिकारी ने तत्काल गोदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।​पुराना राशन, नई सप्लाई: चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दिसंबर और जनवरी के अंडे और अन्य खाद्य सामग्री अब मार्च माह में वितरित की जा रही थी।​एक्सपायरी डेट में फर्जीवाड़ा: खजूर और केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट संदिग्ध पाई गई। कई पैकेटों पर छपी हुई तिथि के बजाय हाथ वाली स्टैंप लगाकर तिथियां बदली गई थीं।

​रजिस्टर और सर्टिफिकेट नदारद:

मौके पर न तो स्टॉक रजिस्टर अपडेट मिला और न ही सामग्री आपूर्ति कर्ता के पास कोई गुणवत्ता प्रमाण पत्र (Quality Certificate) उपलब्ध था।​

वाहनों को रोककर कराई सैंपलिंग: टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए राशन लेकर निकल रहे वाहनों को डीएम ने मौके पर रुकवाकर उनकी सैंपलिंग कराई।​”बच्चों और धात्री महिलाओं के पोषण से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। गोदाम में न तापमान नियंत्रण की सुविधा है और न ही स्वच्छता के मानक। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”— सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून​

अंडों की गुणवत्ता पर उठे सवाल​गोदाम में रखे गए अंडों की गुणवत्ता बेहद खराब और संदिग्ध पाई गई। प्रशासन ने सभी संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेज दिए हैं। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार और तहसीलदार सुरेंद्र देव समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad