हरिद्वार के अलीपुर गांव में एक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है हादसा थाना बहादराबाद के अलीपुर गांव में रात 10 बजे के करीब हुआ। रात्रि 10 के लगभग दो युवक अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पहले ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें तुरंत आग लग गई। हादसे में दोनों युवकों की सर में चोट में आने से मौके पर ही मौत हो गई ।

खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए उसके बाद गांव के ही निवासी राशिद अली के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया । बहादराबाद थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत और सब इंस्पेक्टर शमशेर अली सहित कई पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव का पंचनामा भरकर शव गृह पहुंचाया और हादसे में जली बाइक को भी थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है और हादसे के कारण का पता लगाने में जुटी है साथ ही किस वाहन से यह हादसा हुआ है उसकी तलाश भी की जा रही है।
