Spread the love

भारत से सऊदी में उमरा करने के लिए गए हुए लोगों के लिए बुरी खबर है सऊदी अरब से भारत वासियों के लिए बहुत ही दुखद ख़बर सामने आई है सऊदी अरब में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें उमरा करने गए 42 भारतीय की मौत हो गई हैआपको बता दे कि भारत से उमरा करने गए लोगों की बस मक्का से मदीना जा रही थी जो दुर्घनाग्रस्त हो गई है इसमें 42 लोगो की मौत हुई है जिसमें 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी बस एक टैंकर से टकराकर आग का गोला बन गई और इसमें सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है।रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मारे गए भारतीय हैदराबाद के रहने वाले थे तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है,तेलंगाना सरकार ने कहा है कि वह रियाद में भारतीय दूतावास के संपर्क में है एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली के अधिकारियों को भी दूतावास के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad