Spread the love

बीते दिन फेसबुक के जरिए लाइव कर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गयी कि एक यूपी नंबर वाहन में गौमांस ले जाया जा रहा है। वीडियो आशारोडी के पास का बताया गया जिसमे महिला द्वारा एक वाहन से जनपद में अवैध गौमांस की तस्करी कर लाना दर्शाते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को भडकाने की कोशिश की गयी।इस संबंध में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने तुरंत मांस और वीडियो के जांच के आदेश दिए। जांच में सोशल मिडिया के माध्यम से प्रसारित किये जा रहे तथ्य गलत पाये गये है।

एसएसपी ने जानकारी दी कि वो पशु मांस को देहरादून में पशु मांस के डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा सहारनपुर से खरीदकर लाया जा रहा था, जो सर्टिफिकेट लेकर सप्लाई हो रहा था और वो गौमांस नही था।एसएसपी ने बताया कि वाहन से बरामद मांस का मौके से वैटनरी डॉक्टर द्वारा जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच में उक्त मांस गौमांस न होकर भैस का होना पाया गया तथा डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा उक्त मांस को सहारनपुर से नियमानुसार लेकर आने के बिल प्रस्तुत किये गये थे, जिस पर सभी सर्टिफिकेट जांच में सही होने की पुष्टि हुई है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से अनुरोध है कि ऐसी किसी भी सूचना को बिना किसी पुष्टि के सोशल मिडिया पर प्रसारित न करें। सोशल मिडिया पर गलत तथ्यों के आधार पर सूचना प्रसारित कर धार्मिक भावनाओं को भडकाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।*

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad