Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने खिलाफ बनाए गए कथित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए आज वह देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे और सी ओ अनुज और sho संजीत कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।

हरीश रावत ने कहा है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अब उन्हें एक वीडियो में पाकिस्तानी जासूस के रूप में चित्रित किया गया है, जो न केवल आपराधिक कृत्य है बल्कि लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है।

हरीश रावत के ए आई वीडियो को लेकर तमाम कांग्रेसी भी बेहद नाराज है इसलिए हरीश रावत के साथ बड़ी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भी थाने पहुंचे और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि यह कांग्रेस और हरीश रावत को बदनाम कर वोट का ध्रुवीकरण करने की बीजेपी की नाकाम कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला भाजपा से जुड़ा झूठ, फरेब और कुकृत्य का उदाहरण है, जिसे उजागर करना जरूरी है

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad