Spread the love

हरिद्वार में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के दौरान एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है जब हरिद्वार के सबसे व्यस्ततम चंद्राचार्य चौक पर आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर तीन लोगों ने आकर हमला कर दिया। तीनों हमलावरों में एक महिला भी शामिल थी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स युवक पर तमंचे की बट से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसके हाथ से तमंचा छूट जाता है और गोली चलकर उसी के पैर में लग जाती है। बीच बाजार फायरिंग हो जाने से वहां अफरा तफरी मच गई और हमलावर सुमित चौधरी भी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग के चलते आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहे पर फायरिंग और दबंगई की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी कनखल के जगजीतपुर के रहवे वाले हैं।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad