उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में मुस्लिम सेवा संगठन ने प्रदर्शन किया और इजरायल के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। ज्ञापन में राष्ट्रपति से इल्तिजा की गई है कि भारत फिलिस्तीन में हो रहे इजराइल के जुल्मों सितम का खिलाफ दखल देकर विरोध करें ताकि फिलिस्तीन पर हो रहे जुल्मों सितम को रोका जा सके।

मुस्लिम सेवा संगठन ने भारत सरकार से यह भी मांग की है कि फिलिस्तीन में भारत सरकार मदद पहुचाये ताकि वहां जो छोटे-छोटे बच्चों पर जुल्म हो रहा है वहां की आवाम बेहद परेशान है उनको मदद मिल सके।

प्रदर्शन में मुस्लिम सेवा संगठन के वक्ताओं ने कहा कि फिलिस्तीन पर हो रहा है जुल्मों सितम फिलिस्तीन के मासूम बच्चों पर नहीं बल्कि इंसानियत के खिलाफ जुल्म है इसके खिलाफ दुनिया के हर एक इंसान को खड़ा होना होगा यह हम सब की जिम्मेदारी है। फिलीस्तीन को आज दुनिया के सब देशों में अकेला छोड़ दिया है इसलिए उन्हें उम्मीद है कि भारत की सरकार ही आगे बढ़कर फिलिस्तीन की आवाम की मदद के लिए आगे आएगी।
