Spread the love

उत्तराखंड बार काउंसिल के नए अध्यक्ष तौर पर राकेश गुप्ता जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राकेश गुप्ता जी देहरादून बार में वरिष्ठ अधिवक्ता है और पिछले 32 वर्षों से देहरादून में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत है। राकेश गुप्ता जी फौजदारी के जाने माने अधिवक्ता है। वर्ष 2018 में राकेश गुप्ता जी बार काउंसिल के सदस्य चुने गए तब से लेकर आज तक राजेश गुप्ता जी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहे है। नए अधिवक्ता हो या फिर पुराने अधिवक्ता सभी का राकेश गुप्ता जी से लगाव रहा है क्योंकि उन्होंने हमेशा अधिवक्ताओं के की आवाज को काउंसिल में जोरो से उठाया है।

उत्तराखंड बार काउंसिल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन चुनाव अभी नहीं कराए जा रहे है इसलिए आल इंडिया बार काउंसिल ने राकेश गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है जब तक बार काउंसिल उत्तराखंड के चुनाव नहीं हो जाते है। राकेश गुप्ता के अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थक बेहद खुश है और लगातार राकेश गुप्ता जी को बधाई संदेश आ रहे है। बार काउंसिल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राकेश गुप्ता जी ने आल इंडिया बार काउंसिल का आभार जताया है और कहा कि उनको ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वह बखूबी निभाएंगे साथ ही अध्यक्ष पद पर रहते हुए अधिवक्ताओं की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं के हित में जो बेहतर होगा वह कार्य करेंगे।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad