Spread the love

आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कांग्रेस का न्याय प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश में इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की गई।गणेश गोदियाल राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी नई जिम्मेदारी को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।गणेश गोदियाल को पार्टी के जनसंपर्क अभियानों और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे 2027 के चुनाव में कांग्रेस अपनी स्थिति को और मजबूत कर सके,नियुक्ति के बाद गणेश गोदियाल ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य के हर वर्ग विशेषकर युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य उत्तराखंड में न्याय, समानता और पारदर्शी शासन की स्थापना है,राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गोदियाल की नियुक्ति से राज्य कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन चुनावी मोड में अधिक सक्रिय दिखाई देगा,कांग्रेस ने गणेश गोदियाल के साथ ही प्रदेश में 27 जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है कांग्रेस 2027 विधान सभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहती है इसके लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad