बढ़ती गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में 2 दिनों में हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने के बाद मैदानी शहरों में भी लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जना के साथ हो सकती है। ओर इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । डॉ बिक्रम ने लोगों को गाड़ गढ़ेरों के आस पास ना जाने की हिदायत दी है क्योंकि बारिश के बाद जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने के भी आसार है।
