देहरादून के रिंग रोड 6 नंबर पुलिया मे आज सुबह दूध की चोरी की घटना की वीडियो cctv footage कैमरा में दिखा ,socialmedia मे वायरल हो रहा है। जिसमें दो बाइक सवार युवक कर रहे चोरी ले गए ! यह पूरा मामला देहरादून के रिंग रोड रायपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है जिसमें अमित राणा नाम के दूध व्यापारी की दुकान से मंगलवार सुबह 5:28 पर दो बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक आते हैं और दूध की करेटो को बाहर पड़ा देखकर मौके का फायदा उठाकर रफू चक्कर हो जाते हैं!
जहां यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। वही इस घटना को लेकर व्यापारी अमित राणा द्वारा पुलिस कंप्लेंट कराई जा चुकी है। वही अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है!
