Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश आबकारी विभाग को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर क्षेत्र के दो कुख्यात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 16 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

​मुखबिर की सूचना पर पुरानी चुंगी में दी दबिश​

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पुरानी चुंगी स्थित एक दुकान में अवैध शराब का जखीरा रखा गया है। सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने रंगे हाथ दो अभियुक्तों को दबोच लिया।​पकड़े गए

ये अभियुक्त किये गए गिरफ्तार

अजय जाटव उर्फ लाला (पुत्र स्वर्गीय रतनलाल), निवासी- आईडीपीएल नंदूफॉर्म।

​विनय अग्रवाल उर्फ बिन्नु (पुत्र स्वर्गीय राकेश अग्रवाल), निवासी- शिवाजी नगर, ऋषिकेश।​

2.5 लाख रुपये की शराब बरामद​

आबकारी विभाग पिछले काफी समय से इन दोनों तस्करों की तलाश में था। बरामद की गई 16 पेटी अवैध शराब का बाजार मूल्य लगभग 2,50,000 रुपये आंका गया है। गिरफ्तारी के बाद हुई कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य शराब तस्करों के नामों का भी खुलासा किया है, जिसके आधार पर विभाग ने शहर में अन्य संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान और धरपकड़ तेज कर दी है।​आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, गैंगस्टर की चेतावनी​पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि ये दोबारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने ऋषिकेश क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो, तो तुरंत आबकारी निरीक्षक या विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।​

कार्रवाई करने वाली टीम

इस सफल अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेणा बिष्ट ने किया। टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:​उप आबकारी निरीक्षक: पान सिंह राणा​प्रधान आबकारी सिपाही: अर्जुन सिंह, दीपा डोबरियाल​आबकारी सिपाही: रीना, अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा और सोनम।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad