Spread the love

देहरादून (उत्तराखंड):​उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों, जंगलों और समृद्ध प्राकृतिक संपदा के बीच प्रकृति प्रेमियों, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना शुरू हो गया है। देहरादून के ऐतिहासिक झंडा बाजार क्षेत्र में रविवार, को ‘वनरक्षक स्टोर’ का भव्य शुभारंभ किया गया।​A&S Creations और A&Y Creations की इस संयुक्त पहल को साकार करने में ऑनर सुमित सवरवाल और स्टोर के निदेशक बिलाल हबीब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

‘Protect and Conserve’ (रक्षा और संरक्षण) की टैगलाइन के साथ शुरू हुआ यह स्टोर न केवल कमर्शियल गतिविधियों के लिए है, बल्कि प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास है।​

एक ही छत के नीचे मिलेंगे ये खास प्रोडक्ट्स​

प्रकृति की खोज और आउटडोर एडवेंचर में रुचि रखने वालों को अब अलग-अलग जगहों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वनरक्षक स्टोर में निम्नलिखित श्रेणियां उपलब्ध कराई गई हैं:​बायनोकुलर्स एवं टेलीस्कोप: बर्ड वॉचिंग और प्राकृतिक गतिविधियों के सटीक अवलोकन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले दूरबीन।​ट्रैकिंग अपैरल एवं फुटवियर: बीहड़ रास्तों और जंगलों की ट्रैकिंग के लिए आरामदायक वस्त्र और जूते।​कैमरा ट्रैप्स एवं एक्सेसरीज: वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और जंगलों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने व अध्ययन करने के लिए आधुनिक उपकरण।​आउटडोर एसेंशियल्स: एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन के दौरान काम आने वाले जरूरी उपकरण और सामान।​नेचर एक्सप्लोरेशन को मिलेगा बढ़ावा​उत्तराखंड अपनी अद्भुत जैव विविधता के कारण देशभर के पर्यटकों, ट्रैपर्स और वाइल्डलाइफ शोधकर्ताओं की पहली पसंद रहा है। बर्ड वॉचिंग, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी और ट्रैकिंग करने वालों के लिए देहरादून में इस स्टोर का खुलना एक सौगात की तरह है। स्टोर प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति को करीब से जानने, उसे एक्सप्लोर करने और उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

​स्टोर का पता:​

यदि आप भी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, ट्रैकिंग या नेचर एक्सप्लोरेशन के शौकीन हैं, तो इस पते पर संपर्क कर सकते हैं:​स्थान: प्रथम तल, 311, झंडा बाजार, तिलक नगर, खुड़बुड़ा मोहल्ला, देहरादून, उत्तराखंड – 248001

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad