Spread the love

देहरादून में उप आबकारी निरीक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन स्थान जिला पंचायत सभागार देहरादून में आयोजित किया गया, प्रथम सत्र में अनेकों वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में विभाग से सम्बन्धित कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया, तथा द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट को परिवेक्षक नियुक्त किया गया। परिवेक्षक भट्ट जी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु सर्व सहमति से पानसिंह राणा को प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत, प्रदेश महामन्त्री उमराव सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। पान सिंह राणा द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि विभाग में फील्ड कर्मचारियों का पुर्नगठन तहसील स्तर पर किया जाय। धर्मपाल सिंह रावत द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया, कि उप आबकारी निरीक्षक का पदोन्नति आबकारी निरीक्षक के पद पर अन्य विभागों की भांति 50 प्रतिशत किया जाय।बाकी अधिवेशन में उपस्थित सदस्य सोवन सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत, संजय कुमार, अजब सिंह, बारू सिंह, गणेश थापा, पारेश्वर प्रसाद जोशी, किशन सिंह चौहान, भजन सिंह चौहान अन्य उपस्थित रहे।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad