उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण देहरादून के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते पानी भर गया है. देहरादून के सड़के पानी से लबालब भरी हैं जिसके कारण यह पता नहीं चल पा रहा है कि कहां सड़के है और कहां गड्ढे. ऐसे ही कुछ देखने को मिला देहरादून के आईटी पार्क गेट के सामने जहां सड़क में ज्यादा पानी आने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. जिसके कारण सड़क पर लोगों का चलना मुहॉल हो गया था. इस सबके बीच एक लड़की जो वहां से गुजर रही थी अचानक पानी में बह गई. लड़की किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी लेकिन वहीं पर मौजूद पुलिस के जवानों की मदद से लड़की को बचाया गया.
ड्यूटी तैनात कांस्टेबल विशाल ने युवती को पानी मे बहता देखकर अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी से निकाला और घायल होने के कारण अस्पताल भिजवाया। लड़की के पैर में फ्रैक्चर हो गया था जिसको समय से अस्पताल भिजवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. बरसात के समय में देहरादून पुलिस लोगों के लिए फरिश्ता बनकर काम कर रही है.
