हरिद्वार: पुलिस कांस्टेबल भर्ती कराने का झांसा देकर रुड़की की एक युवती से शारीरिक शोषण, अप्राकृतिक संबंध, ब्लैकमेल और धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी रणबीर ने भर्ती कराने का झांसा देकर न केवल उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, बल्कि झूठे विवाह का नाटक कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

आरोपी कांस्टेबल फिलहाल रुड़की में एक व्यक्ति की सुरक्षा में तैनात है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने न्याय का भरोसा दिलाया है।पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2022 में रोशनाबाद पुलिस लाइन में भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। पहले तो उसने मदद का भरोसा दिलाकर मोबाइल नंबर लिया और फिर लगातार संपर्क में रहने लगा। भर्ती में असफल होने पर उसने दावा किया कि उसकी अधिकारियों से पहचान है और पैसों के लेन-देन से नौकरी दिला देगा। इसी बहाने पहले दोस्ती और विडियो कॉल कर आत्म हत्त्या का नाटक भी करता था फिर झूठा प्रेम दिखावा करते हुए संबंध बनाए।

इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी दिल्ली करदी थी लेकिन कुछ माह बाद आरपी सिपाही युवती के सुसराल पहुँच गया और रिश्तेदारों को वीडियो फ़ोटो दिखाए ओर तलाक दिलवालाया बाद में आरोपी ने शादी का नाटक कर महिला को किराए के कमरे में रख लिया। यहां तक कि मंदिर में सिंदूर भरकर और पंडित बुलाकर विवाह का ढोंग भी रचा। आरोप है कि इस दौरान वह महिला को यह बात छिपाता रहा कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। जब सच्चाई सामने आई तो विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी ने कई बार शराब के नशे में अश्लील फिल्में दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाए और परिजनों व रिश्तेदारों को उसके निजी फोटो दिखाकर अपमानित किया। यहां तक कि विरोध करने पर आरोपी की पत्नी ने भी पीड़िता से मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया।

इस पूरे मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को साथ लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मुस्लिम सेवा संगठन अध्यक्ष अथर अंसारी , एडवोकेट रियाज अंसारी आदि शामिल रहे। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। महिला राजपत्रित अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।आरोपी रणबीर सिपाही का एक ऐसा ही मामला पहले भी चर्चाओं में रहा है।विडियो कॉल कर आत्म हत्त्या का नाटक भी करता था
