ज्वालापुर विधानसभा के विधायक रवि बहादुर ने आज विधानसभा के ग्राम अलीपुर में ग्राम वासियो से मुलाक़ात कर गांव की समस्या की जानकारी ली। ग्राम वासियो ने अलीपुर की कई समस्याओ से विधायक को अवगत कराते हुए बताया की अलीपुर में कब्रिस्तान की बॉउंड्री वाल ना होने के करण खासी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा हैं। कब्रिस्तान में जानवर घुस जाते हैं जिस कारण कब्र ख़राब हो रही हैं। इसके अलावा अलीपुर में कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क ओर कब्रिस्तान में प्रकाश की व्यवस्था की जाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

अलीपुर के जिम्मेदार लोगो ने विधायक रवि बहादुर का आभार जाताते हुए कहा की वह अलीपुर के ग्रामीणों के बीच पहुचे है इसके लिए ग्राम वासी उनके आभारी हैं साथ ही ग्राम वासियो ने कई ओर समस्याओ से भी विधायक जी को अवगत कराया। मोहम्मद राशिद अली और इकराम अली ने बताया की अलीपुर में स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता हैं क्यंकि रात के समय अंधेरा हो जाता हैं जिसके कारण लोगो को खासी दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा हैं।

ग्राम वासियो की समस्याओं को सुनकर विधायक रवि बहादुर ने सभी समस्याओं को जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया हैं। विधायक ने कहा कि वह वादा करते हैं जल्द ही कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल का कार्य कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हीने यह भी कहा की वह अगर कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल नहीं बनाते हैं तो 2027 का चुनाव में वोट मांगने के लिए अलीपुर नहीं आएंगे ओर उनको ग्रामीण वोट न दे। क्यंकि वाह अलीपुर को अपना गांव समझते हैं कोई गैर नहीं समझते हैं।
