Spread the love

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बिलाल रहमान का आज दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है उनके चले जाने से उनके समर्थकों में शौक के लहर दौड़ गई है। बिलाल रहमान उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं साथ ही राष्ट्रीय मुस्लिम मंच उत्तराखंड के संयोजक भी थे। उत्तराखंड के मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए बिलाल रहमान मद्रास के डेवलपमेंट और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। दिल्ली के निजामुद्दीन में रहने वाले बिलाल रहमान राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। बिलाल रहमान ने कोरोना कल में देहरादून की मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों को राशन पहुंचाने का एक बड़ा अभियान भी चलाया था जिसके कारण देहरादून के लोगों का उनसे खास जुड़ाव रहा है। उनके चले जाने से लोगों में शोक की लहर है और हर कोई उनकी मगफिरत की दुआ कर रहा है।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad