Spread the love

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़मनई की अचानक अमेरिका के किये गए मिसाइल अटैक मे मौत हो गई है जिसके बाद पूरी दुनिया मे उनकी मौत का मातम मनाया जा रहा है पूरी दुनिया के मुसलमान उनके इंतकाल से बेहद गमजदा है। वह दुनिया मे मुसलमानो के बड़े लीडर थे उनकी मौत से दुनिया भर के मुसलमानो को एक बड़ा झटका लगा है। शिया ही नहीं दुनिया भर के सुन्नी मुसलमान भी उन्हें एक अच्छा लीडर मानते थे। पिछले तीन दिनों से इजराइल और अमेरिका लगातार इरान पर बम बारी कर रहा था। इरान भी अमेरिका और इजराइल के एयर बेस और सैन्य ठिकानो पर मिसाइल अटैक से जवाब दे रहा था। लेकिन इरान के किसी गद्दार के गद्दारी करने कारण आयतुल्लाह अली खमनई की लोकेशन अमेरिका खुफिया एजेंसी को मिल गई और उन्होंने मिसाइल अटैक कर खमनई और उनके परिवार को निशाना बनाकर शहीद कर दिया इस हमले मे 86 साल के खमनई और उनके खानदान के कई लोगो की जान गई है जिसमे उनकी पत्नी बेटी दामाद और उनके नाती की मौत हुई है। खमनई पिछले 35 सालो से ईरान के सुप्रीम लीडर थे और ईरान को एक अच्छे लीडर की तरह चला रहे थे इतना ही नहीं पूरी दुनिया मे लोग उन्हें बहुत मानते थे। उनकी मौत के बाद दुनिया भर मे लोग मातम मना रहे है और उनकी मौत को लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाच जमकर प्रदर्शन कर रहे है। अमेरिका और इजराइल को जमकर लानत भेजी जा रही है।

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad