शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 5 PCS समेत कुल 10 अधिकारियों के तबादले।
शासन स्तर पर बदलाव: कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 ने तत्काल प्रभाव से जारी किए तबादला आदेश।
नैनीताल को मिले नए डीएम IAS अंशुल सिंह बनाए गए नैनीताल के नए जिलाधिकारी, अभी तक संभाल रहे थे अल्मोड़ा DM की जिम्मेदारी।
IAS दीप्ति सिंह को बनाया गया अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी
ललित मोहन रयाल नैनीताल डीएम पद से हटाकर बनाए गए अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री।
KMVN के एमडी IAS विनीत तोमर को मिला उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार।
IAS निधि यादव को कृषि विभाग से हटाकर बनाया गया अपर सचिव एवं निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण।
देहरादून और हरिद्वार में ADM बदलेPCS कृष्ण कुमार मिश्र देहरादून से हटाकर बनाए गए अपर जिलाधिकारी (ADM) हरिद्वार।
हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी PCS वैभव गुप्ता का तबादला, बनाए गए नए ADM देहरादून।
अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला PCS पंकज कुमार उपाध्याय को मिला ADM हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार।
PCS सीमा विश्वकर्मा को अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और PCS सुधीर कुमार को नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा भेजा गया।
