उत्तराखंड में फलो की दुनिया में एक खुसखबरी समाने आई है जहां एशिया के सबसे बाड़े क़ृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में लगी प्रदर्शनी में एक ऐसा पेड़ फलों का पेड़ आया है जिसने सभी को चौका दिया है। इस पेड़ के बारे में जानकर लोह अचंभित होते नज़र आ रहें हैं। भारत में अब दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती होगी जोकि अब उत्तराखंड में भी शुरू होने जा रही है। प्रदर्शनी में लगी एक नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित कर दिया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शायन एग्रो नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं
आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उधम सिंह नगर के पंतनगर यूनिवर्सिटी में लगाए गए प्रदर्शनी स्टाल में शायना एग्रो नर्सरी में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बाबजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था। उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है।
स्टाॅल स्वामी कृष्ण कुमार ने बताया कि मेले में इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। ये दुनिया का सबसे महंगा बादाम है इसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है। ये बादाम नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में सफलतापूर्वक खेती होने के बाबजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था लेकिन अब ये पौधा भारत में भी उगेगा।