Spread the love

आज का दिन उत्तराखंड और दिल्ली-NCR के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में भव्य कार्यक्रम के दौरान दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का आधिकारिक उद्घाटन कर दिया है। इस मौक़े पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मंत्री के साथ मौजूद रहे। देहरादून के डाट काली मंदिर से शुरू होकर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर तक बने इस कोरिडोर से उत्तराखंड उत्तरप्रदेश और दिल्ली के लोगो को आवा जाही मे बेहद फायदा होगा।
​इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी जो पहले 6-7 घंटे में तय होती थी, वह अब महज 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी। इतना ही नही इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसमें बना 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ एक्सप्रेसवे है। यह एशिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा गलियारा है, जो राजाजी नेशनल पार्क के जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
यह कॉरिडोर केवल एक सड़क नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और व्यापार के लिए लाइफलाइन साबित होगा। हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे शहरों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

​पीएम मोदी का संबोधन

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सडक मार्ग से डाट काली मंदिर से गढ़ी केंट देहरादून के जशवंत मैदान पहुंचे जहाँ पुरे रास्ते भर उनका फूलो से पार्टी कार्यकर्ताओ और आम जनता ने स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री मंत्री ने एक जनसभा को सम्बोधित किया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कॉरिडोर ‘कनेक्टिविटी’ के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने जोर देकर कहा की हमारी सरकार का लक्ष्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए आम आदमी के जीवन को सुगम बनाना और उत्तराखंड की ‘पहाड़ जैसी जवानी’ को प्रदेश के काम लाना है।लगभग ₹12000 करोड़ की लागत से तैयार यह प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है।कॉरिडोर में डाटकाली मंदिर के पास एक अत्याधुनिक सुरंग भी शामिल है, जो ट्रैफिक जाम की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देगी।

इस कॉरिडोर के खुलने से अब चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए सफर न केवल छोटा होगा, बल्कि सुरक्षित और आरामदायक भी होगा। ये इकोनॉमिक्स कोरिडोर उत्तराखंड के विकास के लिए वरदान साबित होगा।

इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए देहरादून के जसवंत ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने प्रधानमंत्री को सुना । इस मौके पर प्रधानमंत्री को सुनाने आए लोगों में खासा उत्साह भी देखने को मिला। इस मौके पर प्रधानमंत्री को सुनाने आए लोगों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को इस एक्सप्रेसवे के जरिये एक बड़ी सौगात दी है जिसके लिए उनका जितना भी आभार जताया जाए वह कम है

DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad DSAT Scholarship Ad