देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सूर्यदेव के कड़े तेवर और बढ़ती तपिश ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ‘हीट वेव’ की चेतावनी और अत्यधिक तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है।जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में कल, 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

