हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर सर्कुलर नंबर 3 जारी करके हज का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई को बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। और साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अब यह अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। सर्कुलर के अनुसार 30 जुलाई को ऑनलाइन क़ुर्राअंदाज़ी होगी, जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। अस्थायी रूप से चयनित होने वाले हज यात्रियों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जाएगी, साथ ही चयनित होने वाले हज यात्रियों के मोबाइल नंबर पर संदेश (मैसेज) भेजकर भी चयन की सूचना दी जाएगी। सर्कुलर में यह भी बताया गया है कि 10 अगस्त 2026 तक अस्थायी रूप से चयनित होने वाले हज यात्रियों को पहली क़िस्त एक लाख बावन हजार तीन सौ (1,52,300) रुपये जमा करना होगा।
